तहसील दिवसों का रोस्टर जारी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें
नई टिहरी। आम जनता की शिकायतों/समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु जिला प्रशासन द्वारा जनपद की तहसीलों में आयोजित होने वाले तहसील दिवसों का रोस्टर जारी किया गया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रत्येक माह के प्रथम अथवा तृतीय मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक आयोजित किये जायेंगे।

05 अप्रैल, 2022 प्रथम मंगलवार को तहसील भवन जाखणीधार में तहसील दिवस आयोजित किया जायेगा। दिनांक 17 मई, 2022 तृतीय मंगलवार को तहसील प्रतापनगर खंड विकास कार्यालय में, 07 जून उप तहसील तहसील पावकी देवी, 05 जुलाई कण्डीसौड़, 02 अगस्त को बालगंगा, 06 सितम्बर धनोल्टी स्थान ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़, 04 अक्टूबर उप तहसील मदननेगी, 01 नवम्बर तहसील गजा, 06 दिसम्बर तहसील भवन नैनबाग में तहसील दिवस आयोजित किया जायेगा।

इसी प्रकार माह जनवरी, 2023 में 03 जनवरी प्रथम मंगलवार को तहसील टिहरी में, 07 फरवरी नरेन्द्रनगर तहसील भवन में, 07 मार्च तहसील भवन घनसाली में तथा 04 अप्रैल को तहसील भवन कीर्तिनगर में तहसील दिवस आयोजित किया जायेगा।
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन तहसील दिवसों में अनिवार्य रूप से स्वयं प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेंगे। कहा कि तहसील दिवस के आयोजन के दौरान समय-समय पर जारी कोविड गाइड लाइन का अनुपालन करना भी सुनिश्चित करेंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!