Ad image

संकुल संसाधन केंद्र में इन शिक्षकों को दी विदाई

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गजा से डी पी उनियाल की रिपोर्ट । विकास खंड चम्बा के संकुल संसाधन केंद्र बिरोगी गजा में शौकीन सिंह रावत के सेवानिवृत्त होने तथा श्रीमती राजकुमारी उनियाल , श्रीमति संध्या रावत का स्थानांतरण होने पर गजा के निकटवर्ती विद्यालयों के समस्त अध्यापक , अध्यापिकाओं ने संकुल संसाधन केंद्र गजा में समारोह आयोजित कर विदाई दी ।

शौकीन सिंह रावत प्रधानाध्यापक जूनियर स्कूल टिंगरी ने स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति ली है तथा श्रीमति राजकुमारी उनियाल सहायक अध्यापिका जूनियर स्कूल गजा तथा श्रीमति संध्या रावत प्रधानाध्यापिका बेसिक चमोगी का स्थानांतरण होने पर सभी शिक्षकों ने उन्हें विदाई दी।

इस अवसर पर समन्वयक राकेश सिंह रावत व शिक्षक विजय पाल मखलोगा , राजेन्द्र सिंह चौहान , ध्यान सिंह पुंडीर ने कहा कि लम्बी सेवाओं का लाभ छात्रों को मिला है । शौकीन सिंह रावत ने इसी संकुल में 22 वर्षों की राजकीय सेवा टिंगरी में की है । तीनों शिक्षकों को भावपूर्ण विदाई दी गई ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!