पाकिस्तान के  23वें प्रधानमंत्री बने शहबाज शरीफ, पीएम नरेंद्र मोदी ने शहबाज शरीफ को बधाई दी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

पाकिस्तान में सियासी उठापटक के बीच आज शहबाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए हैं। शहबाज शरीफ को नेशनल असेंबली में कुल 174 वोट मिले। उन्हें सीनेट के चेयरमैन ने शपथ दिलाई। नेशनल असेंबली में नए पीएम के चुनाव के दौरान इमरान खान की पार्टी पीटीआई के सभी सांसदों ने सदन से वाकआउट किया। 

शहबाज शरीफ ने कहा, आज सर्वशक्तिमान ने पाकिस्तान और देश के 22 करोड़ लोगों को बचाया है। यह पहली बार है जब अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान सफलतापूर्वक पारित हुआ है। इस देश के लोग इस दिन का जश्न मनाएंगे।  

 पीएम मोदी ने ट्वीट किया- भारत आतंक मुक्त क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है, ताकि हम अपनी विकास चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित कर सकें और अपने लोगों की भलाई और समृद्धि सुनिश्चित कर सकें। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!