डीएम इवा ने मिनी स्टेडियम सुधारीकरण के दिए निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव ने आज अपने कार्यालय कक्ष में मिनी स्टेडियम बादशाहीथौल एवं ढालवाला तपोवन में उद्योग विभाग के इम्पोरियम के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की। जिलाधिकारी ने मिनी स्टेडियम बादशाहीथौल के सुधारीकरण के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। उन्होंने राजस्व विभाग को डॉर्मिटोरी हेतु स्थान चिन्हित करने तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी को कॉम्पोनेन्ट प्लान दिखवाने के निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी द्वारा ढालवाला तपोवन में उद्योग विभाग के इम्पोरियम प्राक्कलन एवं जमीन पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह, एसडीएम धनोल्टी लक्ष्मी राज चौहान, डीएफओ नरेंद्रनगर राजीव कुमार धीमान, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र महेश प्रकाश, जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, आर्किटेक्ट रुचि शर्मा, कंसलटेंट महेंद्र सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!