हादसे में महिला सिपाही की मौत, 5 घायल

Garhninad Desk
2 Min Read
खबर को सुनें

नैनीताल। जिले के हैड़ाखान मार्ग में भयानक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला सिपाही की मौत की खबर है,जबकि जवान सहित 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

 बताया जा रहा है कि ट्रेवलर और स्कूटी के बीच भयंकर टक्कर होने की वजह से वाहन खाई में गिर गया। हादसे में स्कूटी चला रही आरपीएफ महिला सिपाही की मौत हो गई है। ।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार काठगोदाम से हैड़ाखान को जाते समय बारातियों से भरी मिनी बस का ब्रेक फैल हो गया और उसकी टक्कर से स्कूटी खाई में जा गिरी। जबकि बस एक पेड़ में अटक जाने के कारण गहरी खाई में जाने से बच गई। हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई। 

इस दुर्घटना में करीब पांच लोग घायल हो गए। वहीं हादसे की चपेट में बाईक सवार भी आ गया। बताया जा रहा है कि हादसे में बाइक सवार जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जबकि बस के घायलों का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। मृतका की शिनाख्त काठगोदाम में तैनात आरपीएफ की महिला जवान रेणु के रूप में हुई है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कांस्टेबल के शव को पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
error: Content is protected !!