Ad image

नृसिंह कुटिया में मनाई नृसिंह जयंती, रसिक महाराज ने दिया प्रवचन

Garhninad Desk
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

चण्डीगढ़। नृसिंह कुटिया सैक्टर 40 में शनिवार को श्री नृसिंह जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान का अभिषेक किया गया और भक्तों को प्रसाद का वितरण हुआ। 

इस अवसर पर भक्तों के बीच दिए प्रवचन में नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि भगवान अपने भक्त की रक्षा के लिए नृसिंह रूप में आए। उन्होंने अपने भक्त की पल पल और हर क्षण रक्षा की, लेकिन जब भक्त की आस्था पर बात आ गई तो वह खंभ से भी प्रकट हुए। उन्होंने बता दिया कि वह अपने भक्त की रक्षा के लिए किसी बंधन में बंधे नहीं हैं। वह भक्त की करुण पुकार सुनकर चले आते हैं।

स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि भगवान अपने नाम की टेक अवश्य ही रखते हैं और कलियुग में नाम का बड़ा महत्व है। इसलिए परमात्मा के नाम जप से मनुष्य का कल्याण सरलता से हो सकता है।श्री नृसिंह जयंती के अवसर पर सुबह से ही कुटिया में भक्तों की भारी भीड़ उमडऩे लगी थी।

इस अवसर पर वैदिक रीति के साथ भगवान नृसिंह का अभिषेक हुआ और उनकी आराधना हुई। इसके बाद पुण्याहवान व अन्य रीतियों से भगवान को इत्रों व पुष्पों आदि से सजाया गया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में संत, भक्त व संस्कृत शिक्षार्थी भी मौजूद थे ।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!