असेना पुल जनता को समर्पित, डेढ़ लाख की आबादी होगी लाभान्वित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। आज 19 मई बृहस्पतिवार को घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने टिहरी-गडोलिया -घनसाली मोटर मार्ग पर असेना में नवनिर्मित पुल का पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया। इस पुल का निर्माण अक्टूबर 2020 में शुरू किया गया था। पुल के बनने से भिलंगना और जाखणीधार ब्लॉक की करीब डेढ़ लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।

बता दें कि क्षेत्रीय जनता व चारधाम यात्रियों को आवागमन की सुविधा देने के लिए सरकार ने उत्तराखंड डिजास्टर रिलीफ फंड से बजट देकर भारी वाहनों के लिए इस पुल का निर्माण करवाया है। वर्ल्ड बैंक ने छह करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से भारी वाहनों के लिए 52 मीटर स्पान के डेढ़ लेन पुल का निर्माण किया है। 

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य डा. कार्तिका नंद डोभाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा नेगी, लक्ष्मण सिंह नेगी, आनंद बिष्ट, कमलेश कंसवाल, दिनेश गुसाईं, रूकम लाल राही, राकेश भट्ट, कुशाल रावत, चंद्रमोहन बिष्ट, राजेंद्र डोभाल आदि मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!