उत्तराखंडब्रेकिंगविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित

Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परिणाम आज शाम 4 बजे आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जारी किए गए हैं।

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने रिजल्ट की घोषणा कर दी है। इस साल यूके बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 77.74 प्रतिशत रहा है, वहीं 12वीं का पास प्रतिशत 85.38 रहा।

बताते चलें कि 2021 में यूके बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम 99.56 फीसदी रहा था, जो कि वर्ष 2020 के उत्तीर्ण प्रतिशत से तुलनात्मक रूप से अधिक है। साल 2020 में बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का परिणाम 76.91 फीसदी दर्ज किया गया था। लंबे इंतजार के बाद अब छात्र उत्तराखंड बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। 

उत्तराखंड बोर्ड ने आधिकारिक सूचना जारी करते हुए यह जानकारी दी थी कि उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2022, 6 जून 2022 को शाम 4:00 बजे जारी किए जाएंगे। जो भी छात्र इस साल परीक्षा में उपस्थित हुए थे उनका परिणाम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। यह छात्र अपने नाम के अनुसार रिजल्ट वेबसाइट पर देख सकते हैं।


Please click to share News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!