इसे जरूर पढ़ें, 10 से 19 जून तक बौराड़ी क्षेत्र में पानी की हो सकती है किल्लत, यह है कारण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान नई टिहरी सतीश नौटियाल ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया कि आगामी वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए स्वच्छ जलापूर्ति हेतु नई टिहरी पम्पिंग पेयजल योजना के अन्तर्गत एम०पी०एस० भैंतोगी में स्थापित 6.40 एम0एल0डी0 के फिल्टर के प्लांट के फिल्टर मीडिया को बदलने का कार्य किया जा रहा है। जिससे पम्पिंग बाधित हो रही है।

श्री नौटियाल ने बताया कि इस दौरान नई टिहरी/बौराडी शहर के किसी विशेष क्षेत्रान्तर्गत पेयजल आपूर्ति बाधित होने की सम्भावना है। प्रभावित क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जायेगी। फिल्टर मीडिया को बदलने में लगभग 10 दिन (दिनांक 10 जून से 19 जून, 2022 तक) लगने की सम्भावना है।
उन्होंने समस्त उपभोक्ताओं से इस समयावधि में विभाग का सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!