उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने टिहरी बांध पावर हाउस का किया निरीक्षण

Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। मा. मंत्री कोयला, खनन एवं संसदीय मामले, भारत सरकार श्री प्रहलाद जोशी जी द्वारा चम्बा स्थित राइफलमैन गब्बर सिंह नेगी जी के स्मारक में माल्यापर्ण, चोपड़ीयाल गांव चम्बा में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का निरीक्षण करने के बाद टीएचडीसी गेस्ट हाउस बीपुरम पहुंचे, जहां अधिशासी निदेशक टीएचडीसी टिहरी काम्प्लेक्स यू.के. सक्सेना द्वारा मा. केंद्रीय मंत्री जी को शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया।

देर सायं मा. केंद्रीय मंत्री जी द्वारा टिहरी डैम टॉप एंड गैलरी का भ्रमण किया गया। महाप्रबंधक टीएचडीसी टिहरी एस.के. राय द्वारा टिहरी डैम के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान त्रिहरी जल शक्ति संग्राहलय का निरीक्षण, श्रीदेव सुमन प्रेक्षागृह में “जर्नी ऑफ टिहरी डैम” डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म का प्रसारण तथा पॉवर हाउस का निरीक्षण किया गया।
इस मौके पर विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी,अध्यक्ष जिला पंचायत टिहरी सोना सजवाण, जिला अध्यक्ष भाजपा विनोद रतूड़ी, संगठन मंत्री कुलदीप, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव, एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह, सीएमओ संजय जैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!