धूल फांक रहा घनसाली का निबंधन कार्यालय, कम्प्यूटर खराब तो कर्मचारी दून में

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

*सरकार का सबसे कमाऊ विभाग उपनिबंधक कार्यालय घनसाली का कंप्यूटर कई दिनों से खराब।
लम्बे समय से नियमित कर्मचारी न होने से सरकार को प्रतिदिन हजारों रुपयों के राजस्व की हो रही हानि। जनता में भारी रोष*


घनसाली से लोकेन्द्र जोशी। घनसाली तहसील अंतर्गत उप निबंधक कार्यालय में लंबे समय से कम्प्यूटर खराब होने और नियमित विभागीय कर्मचारी न होने से निबंधन संबंधी,राजिस्ट्रियाँ विवाह पंजीकरण आदि दैनिक कार्य के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। इससे क्षेत्र की जनता में भारी रोष है।

इस जन समस्या को गढ़ निनाद ने “रामभरोसे है घनसाली का उपनिबंधक कार्यालय, लोगों के नहीं हो रहे जरूरी काम” शीर्षक से 5 मई 2022 को भी उजागर किया था मगर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

उक्त समस्या से जूझ रहे आम आदमी को जिला निबंधक कार्यालय नई टिहरी आकर अपने काम करवाने पड़ते हैं। जो कि आम आदमी के बस बाहर की बात है। क्योंकि जिला निबंधक कार्यालय, घनसाली के ग्रामीण क्षेत्रों से 100 किमी की औसतन दूरी पर है।वर्तमान समय में घनसाली निबंधक र्यालय में कंप्युटर खराब होने से निबंधन संबंधी कार्य कई दिनों से ठप पड़े हैं।

आज अधिवक्ताओं के एक शिष्ट मण्डल ने फिर से उप जिलाधिकारी घनसाली के .एन .गोस्वामी से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया।
जिस पर उपजिलाधिकारी तहसीलदार/उप निबंधक महेसा शाह को कंप्युटर सही करने के निर्देश दिए। और कार्य वाधित न रहे इसके लिए उप निबंधक नई टिहरी से वार्ता कर जिलाधिकारी को पत्र लिखने का भी आश्वासन दिया।
बता दें कि नियमित कर्मचारी और कंप्युटर खराब होने के कारण जनता को बहुत अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है, साथ ही सरकार को राजस्व की भी भारी हानि हो रही है। उपनिबंधक कार्यालय में नियमित कर्मचारी एवं कार्यों के नियमित सम्पादन हेतु, उपजिलाधिकारी कार्यालय से और बार एसोसिएशन के द्वारा भी कई बार पत्राचार किया जाने पर भी कोई समुचित ब्यवस्था न होने से जनत में भारी रोष ब्यप्त है। पुख्ता सूचना है कि, मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश पर पिछली सरकार से ही सरकार के चहेते ब्यक्ति की घनसाली के नाम पर नियुक्ति पाया ब्यक्ति देहरादून में सम्बद्ध किया गया है।

उप अधिकारी गोस्वामी, के विशेष अनुरोध पर, अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के द्वारा, घनसाली के निबंधन संबंधी कार्य कंप्यूटर ठीक होने तक नई टिहरी में  संपादित करवाए जाएंगे।
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!