Ad image

रामपुर तिराहे पर,शहीद स्मारक हेतु भूमि दान देने वाले पंडित महावीर शर्मा का निधन:  समूचे उत्तराखंड में शोक की लहर

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून/नई टिहरी। उत्तराखण्ड शहीद स्मारक, रामपुर तिराहा के निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले पंडित महावीर शर्मा जी के निधन की दुखद खबर से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने koo किया है कि “उत्तराखंड शहीद स्मारक, रामपुर तिराहा के निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले पंडित महावीर शर्मा जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

टिहरी जनपद के तमाम आंदोलनकारियों, समाजसेवियों व राजनीतिक दलों ने पंडित महावीर शर्मा के निधन पर शोक जताया है।”

शर्मा जी को उत्तराखंड राज्य आंदोलन के साथ  युगों युगों तक याद किया जाता रहेगा। पंडित महावीर शर्मा जी को भावपूर्ण स्मरण करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि। ओम शांति शांति शांति।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!