कन्या गुरुकुल परिसर, देहरादून में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून। कन्या गुरुकुल परिसर के प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवम पुरातत्व विभाग द्वारा आज़ादी के 75वीं वर्षगांठ, अमृत महोत्सव के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम, स्वच्छ परिवेश फाउंडेशन एवं सिविल डिफेंस सोसाइटी के साथ मिलकर किया गया ।जिसमें परिसर के विभिन्न विभागों की शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।

इस उपलक्ष्य पर परिसर की समन्वयक प्रो रेणु शुक्ला जी ने कहा आज की बदलती भौगोलिक परिस्थिति में हमे प्रकृति के संरक्षण के प्रति सचेत होना होगा और प्रकृति के संवर्धन में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी होगी। तभी हम भावी पीढ़ियों को सही प्राकृतिक माहौल दे पाएंगे।
स्वच्छ परिवेश फाउंडेशन के समन्वयक श्री रविंद्र पडियार जी द्वारा कहा गया कि उनकी संस्था जन जागरूकता के कार्यों में शैक्षिक संस्थानों के साथ मिलकर हमेशा कार्य करती रहती है।

इस अभियान में प्रो हेमलता, प्रो निपुर, डॉ हेमन,डॉ सविता,डॉ बबिता,डॉ निशा,डॉ रचना,डॉ अंजू लता, डॉ रेखा,डॉ सुनीति , डॉ संयोगिता, सुश्री दीपिका, श्री मंथा, श्री बहादुर लाल, श्री मुन्ना लाल , श्रीबच्चू लाल,श्री मंहेद्र,डॉअर्चना डिमरी , अंजली पंत , प्रभा बहुगुणा, सुषमा मंडोलिया ,भूमा रावत आदि शामिल रहे।

Share This Article
error: Content is protected !!