क्लेमनटाउन में निकली तिरंगा यात्रा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

तिरंगा हमारे देश का गौरव:चमोली

देहरादून 13 अगस्त। देश की आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिंरगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में क्लेमनटाउन में आज विधायक विनोद चमोली के नेतृत्व में तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान पूर्व सैनिक, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्कूल के बच्चों एवं काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने भारत माता की जय व वंदे मातरम् के उदघोष के साथ तिरंगा जागरूकता पदयात्रा निकाली और हर घर तिरंगा फहराने की अपील की।
हर घर तिरंगा अभियान यात्रा की शुरूवात क्लेमनटाउन स्थित शहीद जसवन्त सिंह स्मारक चौक से शुरू होकर टर्नर रोड में समाप्त हुई। जहा पर आसपास के व्यापारियों ने तिरंगा यात्रा मे शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की। इस पदयात्रा के दौरान प्रत्येक व्यक्ति के मन में तिरंगे के लिए सम्मान एवम जज्बा दिखाई दे रहा था । भारत माता के नारों से पूरा क्लेमनटाउन क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था। महिला, पुरुष, बुजुर्ग एवं बच्चों ने पैदल चल कर घर-घर तिरंगा लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया । इस दौरान कैन्ट बोर्ड स्कूल के छात्र -छात्राओं ने भी बढ़चढ़कर भागीदारी निभायी। तिरंगा पद यात्रा मे देशभक्ति गीतों के साथ प्रत्येक व्यक्ति आजादी के इस उत्सव पर झूम रहा था|
इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि तिरंगा हमारी आन- बान- शान का प्रतीक है । उन्होने कहा लहराता तिरंगा देश के प्रति समर्पण और प्रेम का संचार करता है। यह तिरंगा झंडा ही है जिसको देखकर सैनिक सीमा पर पूरे साहस के साथ देश की रक्षा के लिए डटे रहते हैं।
तिरंगा पदयात्रा शुरू होने से पहले विधायक चमोली ने शहीद जसवन्त सिंह के स्मारक पर माथा टेका एवं पुष्प अर्पित किये।
इस अवसर पर रिटा0 बिग्रेडियर बीएम सिंह,रिटा0
कर्नल बड़थ्वाल,रिटा0 डीएसपी गोविन्द बल्लभ पान्डे आनरेरी कैप्टन राजभट्ट,सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती मेहता,महेश पान्डे,सहित भारी स॔ख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!