Ad image

इंटर डिस्ट्रिक टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए ट्रायल 10 सितंबर को

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ट्रायल दिनांक 10सितंबर को सुबह 10 बजे से आयुष एकेडमी छिद्दरवाला ऋषिकेश में प्रारंभ होगा

टिहरी गढ़वाल। वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वाधान में होने वाली इंटर डिस्ट्रिक टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट दिनांक 16 से 18 सितंबर देहरादून में आयुष क्रिकेट एकेडमी में खेली जानी है।
जिसके तहत टिहरी डिस्ट्रिक का टीम का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जायेगा। ट्रायल दिनांक 10सितंबर को सुबह 10 बजे से आयुष एकेडमी छिद्दरवाला ऋषिकेश में प्रारंभ होगा। जो भी टिहरी डिस्ट्रिक के खिलाड़ी ट्रायल देना चाहते हैं वे अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनो ही मोड में करा सकते है। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ट्रायल वाले दिन भी जारी रहेगी। टिहरी डिस्ट्रिक के वही खिलाड़ी ट्रायल में प्रतिभाग कर सकते हैं जिनकी आयु 40 वर्ष पूरी हो, व जिनकी जन्म तिथि 31 दिसंबर 1982 से पहले की हो। ट्रायल कर समय जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फ़ोटो साथ में लानी आवश्यक है।

ट्रायल देने के लिए सभी खिलाड़ियों का व्हाइट ड्रेस में आना अनिवार्य है। क्रिकेट प्रतियोगिता की अधिक जानकारी के लिए टिहरी डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर कमल एस बागड़ी जी से 9810694073 पर संपर्क कर सकते हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!