Ad image

बुजुर्ग कलमदास पर बंदर ने किया हमला: कौन देगा इंजेक्शन लगाने का पैसा?

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। । विकासखंड चम्बा के नकोट मखलोगी गांव में 85 वर्षीय वृद्ध कलम दास पर बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया। गरीब कलम दास को इलाज कराने की दरकार है। किसी तरह से गांव में सहायता मिली तो एक इंजेक्शन लग पाया है जबकि 5 इंजेक्शन लगाये जाने हैं ।

गजा क्षेत्र में आये दिन बंदरों द्वारा खड़ी फ़सल को तो नुकसान पहुंचाया ही जा रहा है साथ ही बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों पर भी लगातार हमले हो रहे हैं, गढ़ निनाद कई बार इस मामले को उठा चुका है मगर वन विभाग केवल आश्वासन का मरहम लगाने का काम कर रहा है। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

इधर ग्राम सभा नकोट मखलोगी के पूर्व प्रधान दौलत सिंह मखलोगा ने बन विभाग के राजि अधिकारी आशीष डिमरी से फोन पर बात कर बंदरों द्वारा लगातार हमलों की जानकारी दी गई तो राजि अधिकारी आशीष डिमरी ने बंदरों को पकड़ने के लिएजल्द ही पिंजरा लगवाने का आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लिया।

लेकिन पीड़ित कलम दास को इलाज कराने के लिए आर्थिक सहायता की जरूरत है। दौलत सिंह मखलोगा ने बताया कि कलम दास जब घर में था तो बंदरों को भगाने लगा लेकिन बन्दर ने हमला कर दिया । घर की दयनीय स्थिति होने के कारण अब इलाज कराने के लिए चिंता सता रही है।

Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!