Ad image

शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से होंगे प्रारंभ, पांच अक्टूबर को सम्पन्न

Govind Pundir
5 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गजकेसरी योग में हो रहा है नवरात्रि प्रारंभ इसलिए रहेगा पूरे देश दुनिया के लिए शुभ- ज्योतिषाचार्य डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल

इस बार हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, हाथी पर ही होंगी विदा

इस साल शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर सोमवार से प्रारंभ हो रही है और समापन 05 अक्टूबर बुधवार के दिन हो रहा है। बृहस्पति और चंद्रमा की स्थिति से नवरात्रि गजकेसरी योग में प्रारंभ हो रही है इसलिए पूरे देश और दुनिया के लिए बहुत शुभ संकेत है।

उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ज्योतिषीय विश्लेषण करते हुए बताते हैं कि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ होता है। वहीं उससे एक दिन पहले यानी अमावस्या को सभी पितृ गण विदा हो जाते हैं। जिसके बाद मां दुर्गा का आगमन होता है। कलश स्थापना के साथ पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस साल शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 26 सितंबर सोमवार से हो रहा है। इस साल मां दुर्गा हाथी की सवारी पर पृथ्वी लोक में पधारेंगी। जिस दिन से नवरात्रि का प्रारंभ होता है उसी दिन के अनुसार माता अपने वाहन पर सवार होकर आती हैं। माता अपने भक्तों को एक विशेष संकेत भी देती हैं।

पूजा विधि के साथ शुभ मुहू्र्त और कथा

श्रीमद् भागवत व्यास गद्दी पर आसीन होने वाले आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल आगे बताते हैं कि
देवी भागवत पुराण में मां दुर्गा की सवारी के बारे में काफी विस्तार से बताया गया है।

शशि सूर्य गजरुढा शनिभौमै तुरंगमे।
गुरौशुक्रेच दोलायां बुधे नौकाप्रकीर्तिता।।

श्लोक के अनुसार यदि नवरात्रि सोमवार या रविवार से प्रारंभ होती है तो माता हाथी पर विराजमान होकर आती है। यदि नवरात्रि शनिवार या मंगलवार से प्रारंभ हो तो माता की सवारी घोड़ा होता है। वहीं यदि शुक्रवार और गुरुवार को नवरात्रि शुरू होती है तो मातारानी डोली में आती हैं। यदि बुधवार से नवरात्रि प्रारंभ हो तो माता का आगमन नौका पर होता है।

हाथी की सवारी का अर्थ, अधिक वर्षा
इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। इसका अर्थ है कि इस बार वर्षा अधिक होगी। जिसके प्रभाव से चारों ओर हरियाली होगी। इससे फसलों पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। इससे देश में अन्न के भंडार भरे रहेंगे। साथ ही धन-धान्य में वृद्धि होगी और संपन्नता आएगी।

हाथी पर ही होंगी मां दुर्गा विदा

आचार्य का कहना है कि साल शारदीय नवरात्रि का समापन 05 अक्टूबर बुधवार के दिन हो रहा है। इस प्रकार से दिन के अनुसार माता के आगमन की सवारी तय है। वैसे ही दिन के अनुसार माता की विदाई की सवारी भी तय है। यदि मां दुर्गा बुधवार या शुक्रवार को विदा होती हैं तो उनका सवारी हाथी होती है। हाथी पर विदा होना शुभता का प्रतीक माना जाता है।

कलश स्थापना का मुहूर्त

26 सितंबर सोमवार को प्रातः काल 6:21 से 7:57 तक का समय कन्या लग्न में कलश स्थापना के लिए सर्वोत्तम है इसके बाद चौघड़िया मुहूर्त भी 9:19 से 10:49 तक कलश स्थापन के लिए ठीक है और इसके बाद 11:55 से 12:42 तक अभिजीत मुहूर्त में भी कलश स्थापना की जा सकती है कलश में पंच पल्लव और पंचरत्न सुपारी सहित अवश्य रखने चाहिए, हरियाली भी इसी समय डाल देनी चाहिए इस वर्ष नवरात्रि पूरे दिन गई हुई है इसलिए कालरात्रि का पूजन 2 अक्टूबर की मध्य रात्रि में होगा और अनुष्ठान का समापन अपने अपने संकल्प के अनुसार 3 अक्टूबर महाष्टमी 4 अक्टूबर महानवमी और 5 अक्टूबर बुधवार के दिन दशहरे के साथ होगा।

डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल कहते हैं कि इस वर्ष मंत्र और यंत्र की साधना के लिए यह नवरात्रि वरदान के समान है, आयु रक्षा, धन-धान्य और सौभाग्य रक्षा, दांपत्य जीवन में शुभता और सर्व मनोरथ सिद्धि के लिए वह स्वयं इस नवरात्रि में अनुष्ठान में रहकर लोगों के लिए यंत्रों की सिद्धि करेंगे इसके लिए लोग अभी से उनसे संपर्क कर सकते हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!