Ad image

अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच कराये सरकार- नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

हरिद्वार, 25 सितंबर 2022। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भण्डारी की संदिग्ध मौत पर संत समाज की नृसिंह वाटिका आश्रम रायवाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें संतों ने एक स्वर में मामले की गम्भीरता को देखते हुए सीबीआई जांच की मांग की।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि यह जघन्य अपराध जिन लोगों ने किया है उन्हें अतिशीघ्र फांसी पर लटकाया जाना चाहिए.इस मामले की गम्भीरता को देखते हुए संतों का एक प्रतिनिधिमण्डल शीघ्र ही केन्द्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेगा ताकि निष्पक्ष जाँच हो सके।

इस अवसर पर महामण्डलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, सुबोधानंद सरस्वती, प्रकाशानंद ब्रहमचारी, महन्त आनंदगिरी महाराज एवं बड़ी संख्या में संत प्रतिनिधि मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!