Ad image

वोट यूनियन समिति के सदस्यों ने ली-रॉय होटल्स एण्ड कंपनी का पुतला फूंका

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी झील के बीचो बीच स्थित फ्लोटिंग हट्स के सीवर की गंदगी को सीधे झील में डालने का एक वीडियो हुआ था वायरल

टिहरी गढ़वाल,9 अक्टूबर 2022। आज कोटी कॉलोनी में वोट यूनियन समिति के सदस्यों के द्वारा ली-रॉय होटल्स एण्ड कंपनी का पुतला दहन किया गया।

ली रॉय कम्पनी का पुतला जलाते बोट यूनियन के सदस्य


जैसा की विदित है कि 3 दिन पूर्व ली-रॉय कंपनी के द्वारा संचालित झील के बीचो बीच स्थित फ्लोटिंग हट्स के सीवर की गंदगी सीधे झील में डालने का एक वीडियो वायरल हुआ था।जिस कारण स्थानीय लोगों मैं बहुत ज्यादा आक्रोश उत्पन्न हो गया है।
वोट यूनियन के संरक्षक कुलदीप पांवार ने कहा लीरॉय कंपनी के द्वारा जब से फ्लोटिंग हट्स का संचालन शुरू किया गया है,तभी से कंपनी की बद इंतजामी और स्थानीय लोगों के साथ उनके दुर्व्यवहार की शिकायतें आम हो चुकी हैं।किंतु इस बार उक्त कंपनी ने अपनी हदें पार कर दी हैं।हिंदुओं की मान्यताओं को ठेस पहुंचाने का जो कृत्य इस कंपनी ने किया है वह क्षमा योग्य नहीं है।
समर्थन देने पहुंचे राज्य आंदोलनकारी देवेंद्र नौडियाल ने कहा की झील का यही पानी आगे बढ़ते हुए गंगा मां का स्वरूप लेता है। जिसको लोग अपने घर और अपने पितृ पूजन आदि के लिए उपयोग में ला सकते हैं जोकि करोड़ों हिंदुओं की आस्थाओं का प्रतीक है।इसलिए इस गंगा मां का अपमान करने वाले लीरॉय ग्रुप की लीज को सरकार द्वारा तुरंत रद्द कर देना चाहिए और स्थानीय लोगों को उक्त संचालन की अनुमति मिलनी चाहिए।
समिति ने कहा कि लीरॉय कंपनी के द्वारा कोटि से फ्लोटिंग हट्स तक अवैध रूप से जो वोट संचालन किया जाता है,उसका संचालन टाटा द्वारा रोका जाए अन्यथा समिति के लोग उक्त अवैध संचालन को खुद-ब-खुद रोक देंगे।
पुतला फूंकने वालों में यूनियन के संरक्षक कुलदीप पवार,अध्यक्ष नरेंद्र रावत, राज्य आंदोलनकारी देवेंद्र नौडियाल,जितेंद्र नेगी,वीरेंद्र नेगी, मनोज रावत, मनीष नेगी, प्रदीप, जगदीप, पवन, सौरभ पवार, शैलेंद्र कांत, गबर पंवार, अनूप पंवार, साहिल, मनवीर, काकू, विजय रावत, नवीन शाही, लोकमान रावत, दीपक रावत, सूरज, शेखर आदि शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!