चंबा-मसूरी फलपट्टी विकास एवं काश्तकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक 18 दिसम्बर को काणाताल में

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 दिसम्बर । चंबा – मसूरी फलपट्टी विकास एवं काश्तकार समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक 18 दिसंबर को सुबह 11 बजे से काणाताल में आहूत की गई है।

यह जानकारी देते हुए समिति के सचिव चंडी प्रसाद डबराल ने बताया कि बैठक में समिति के चुनाव के लिए सदस्यों की सूची प्रकाशन, सदस्यता अभियान, मृत पट्टाधारकों के उत्तराधिकारियों के नाम पट्टे में अंकित करने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों को तय समय पर बैठक में प्रतिभाग करने की अपील की है।

श्री डबराल ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मांग की है कि जिन पट्टाधारकों को 1965-66 में पट्टे आवंटित हुए थे उनमें कई की मौत हो गई है। इसलिए उनके वारिसान के नाम दाखिल खारिज कर पट्टे पर उनके नाम दर्ज किए जाएं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!