राजकीय पाॅलीटेक्निक पौड़ी में वार्षिक खेल महोत्सव हर्सोल्लास से मनाया गया

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी 17 दिसम्बर । राजकीय पाॅलीटेक्निक पौड़ी में वार्षिक खेल महोत्सव 2022 को प्रधानाचार्य श्री मुकेश बाबू के निर्देशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उदघाटन श्रीमती रीता रावत ने एवं समापन प्रधानाचार्य द्वारा विभिन्न विधाओं में विजयी होने वाले छात्रों को पदक एवं प्रसस्ति पत्र देकर किया गया।

छात्रों द्वारा विभिन्न विधाओं जैसे 100 मी ,200मी, 400मी, 800मी 1500मी की दौड़ , गोला फेंक, चक्का फेंक , ऊंची कूद एवं लम्बी कूद आदि में प्रतिभाग किया गया।

विभिन्न विधाओं में प्रथम छात्र क्रमश: सचिन , राजेन्द्र, नीरज बिष्ट, करन चौहान, हेमंत सिंह, आर्यन रौथाण, मोहित भण्डारी , द्वितीय छात्र क्रमश: करन चौहान, अरूण बिज्लवान , विजय भूषण, सचिन, अभिषेक नेगी, करण , मोहित भण्डारी, नीरज बिष्ट एवं तृतीय छात्र क्रमश: अरुण बिज्लवान, अंकित, नीरज बिष्ट , राजेन्द्र , आर्यन रौथाण व सचिन रावत रहे।

महोत्सव का संचालन एवं व्यवस्था श्री अमरीश कुमार सैनी द्वारा किया गया तथा श्री विजय कुमार, श्री सोमनाथ टोडरिया ,निणाऺयक समिति में तथा पीआरडी जवान श्री गजेन्द्र सिंह राणा पीटीआई रहे।

Share This Article
error: Content is protected !!