पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने का दायित्व हम सभी का- आदित्य कोठारी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3 मार्च 2023। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने गजा में मंडल के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व वरिष्ठ भाजपा नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 में पार्टी का लक्ष्य 350 पार करना है,इसके लिए पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि आज कर्मठ कार्यकर्ताओं के वजह से ही बूथ स्तर से केन्द्र स्तर तक सभी चुनावों में विजय प्राप्त हो रही है। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि 2023-2024 के चुनावों में विजय शंखनाद अभी से बज चुका है।प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल अध्यादेश लागू किया गया है यह सरकार का सराहनीय क़दम है। पूर्वोत्तर राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में विजय को प्रधानमंत्री मोदी की कार्य प्रणाली को श्रेय दिया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के अपने गृहक्षेत्र गजा, पोखरी, चाका पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

गजा में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत गजा अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती, मंडल प्रभारी भगवती प्रसाद रतूड़ी,जिला उपाध्यक्ष चतर सिंह,मंत्री गजेन्द्र सिंह खाती,भा ज पा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह खाती,मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत, ज्योति पंत,राजेश रावत, दिनेश सिंह खाती, युवा मोर्चा के शैलेन्द्र सिंह चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति बबीता तड़ियाल, सुरेन्द्र सिंह नेगी, बीर सिंह असवाल,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का जगह जगह रास्ते में लोगों ने स्वागत किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!