Ad image

अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज हॉकी, वॉलीबॉल एवं टेबल टेनिस आदि खेलों का ट्रायल 10-11मार्च को हरिद्वार में

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 4 मार्च, 2023। जिला क्रिड़ा अधिकारी संजीव पौरी ने बताया कि जनपद में समस्त विभागों के इच्छुक अधिकारी/कर्मचारियों हेतु अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज हॉकी, वॉलीबॉल एवं टेबल टेनिस आदि खेलों का ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है जिस हेतु वॉलीबॉल एवं टेबल टेनिस हेतु महारणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज परिसर रायपुर देहरादून तथा हॉकी हेतु वंदना कटारिया, स्पोर्टस स्टेडियम, रोशनाबाद हरिद्वार में दिनांक 10 एवं 11 मार्च 2023 प्रतः 8.30 बजे से आयोजन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि राज्य स्तरीय चयन ट्रायल्स में प्रदर्शन के आधार पर ऑल इण्डिया सिविल सर्विसेज प्रतियागिता में भाग लेने वाली उत्तराखण्ड राज्य सिविल सर्विसेज टीम का चयन किया जायेगा। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल्स में भाग लेने वाले राज्य कार्मचारियों/अधिकारियों को कोई यात्रा भत्ता देय नही होगा।
राज्य स्तरीय चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले अधिकारियों/कर्मचाारियों को आधार कार्ड, विभागाध्यक्ष से अनापत्ति प्रमाण-पत्र एवं कार्मिक का विभागीय आईडी, मोबाईल नम्बर, मेल आईडी देनी होगी। उक्त ट्रायल हेतु केवल सरकारी कार्मिक ही पात्र होंगें तथा पुलिस विभाग एवं निगमों के कार्मिक भी प्रतिभाग नही कर पायेगें।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!