Ad image

करियर काउंसलिंग सेल के तत्वाधान में राष्ट्रीय प्रशिक्षु संवर्धन योजना (NAPS) से संबंधित कार्यशाला आयोजित

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पौडी गढ़वाल 23 मार्च 2023। भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल पौड़ी गढ़वाल में करियर काउंसलिंग सेल के तत्वाधान में राष्ट्रीय प्रशिक्षु संवर्धन योजना (NAPS) से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर मनोज उप्रेती के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय प्रशिक्षण संवर्धन योजना(NAPS) के नोडल अधिकारी श्रीमती मीना द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मोहन राकेश तिवारी आईटीआई कार्य देशक रिखणीखाल, विक्रांत सिंह आईटीआई रिखणीखाल प्रमोद नैथानी अनुदेशक आईटीआई दुगड्डा अनूप रावत आईटीआई दुगड्डा रहे। कार्यक्रम में कृष्णानंद नैथानी जी द्वारा राष्ट्रीय प्रशिक्षु संवर्धन योजना के विषय में जानकारी दी गई साथ ही प्रशिक्षण योजनाओं तथा रोजगार के विभिन्न अवसरों के विषय में बताया गया तथा श्री अनूप रावत जी द्वारा छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय प्रशिक्षु संवर्धन योजना में पंजीकरण करने की जानकारी दी गई । साथ ही उपस्थित छात्र-छात्राओं का पंजीकरण भी किया गया। इस अवसर पर महा विद्यालय के प्राध्यापक डॉ अनूप सिंह डॉ विपिन पंवार, करियर काउंसलिंग सेल प्रभारी डॉ प्रशांत,डॉ भारती, श्रीमती लक्ष्मी जोशी,डॉ कुमार तिवारी, डॉ सुनील चौहान, सुश्री मीरा रावत एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!