डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ जौनपुर में किए 63 अल्ट्रासाउंड

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

जनपद के एकमात्र ऐसे डीएम जो अपने प्रशासनिक दायित्वों का बखूबी निर्वाहन करने के साथ ही जन समस्याओं को सुनकर डॉक्टर का फर्ज भी अदा कर रहे हैं।

जिला चिकित्सालय सहित 04 स्वास्थ्य केंद्रों के बाद अब डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थत्यूड़ जौनपुर में किए 63 अल्ट्रासाउंड।

टिहरी गढ़वाल 07 अप्रैल, 2023। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थत्यूड़ जौनपुर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यस्थाओं, स्वास्थ्य उपकरणों, विद्युत, पेयजल, साफ सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके साथ ही मरीजों एवं प्रेगनेंसी महिलाओं से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस मौके पर उनके द्वारा 63 प्रेगनेंसी अल्ट्रासाउंड भी किए गए।

अवगत है कि जिलाधिकारी इससे पूर्व भी जिला चिकित्सालय बोराड़ी, उप जिला चिकित्सालय नरेंद्रनगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा में राजकीय अवकाश के दिनों में कई अल्ट्रासाउंड कर चुके हैं।

इस दौरान सीएमओ टिहरी गढ़वाल डॉ. मनु जैन, सीएमएस जिला चिकित्सालय बौराड़ी डॉ. अमित रॉय, एसडीएम धनोल्टी लक्ष्मी राज चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!