टिहरी गढ़वाल 9 अप्रैल 2023। लम्बगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम पुजार गांव के समीप एक वाहन दुर्घटना की सूचना है। सूचना मिलते ही चौंड से एम्बुलेंस व टीम रवाना हो गई। वाहन यूटिलिटी कैंपर बताया जा रहा है, तीन बच्चों की मौत हो गई है। तीनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए चौंड अस्पताल ले जाये गये हैं । किसी अन्य की होने की आशंका पर एस डी आर एफ टीम द्वारा सर्च किया जा रहा है। बच्चे पुजार गांव के ही बताए जा रहे हैं।
वाहन दुर्घटना में तीन बच्चों की मौत, क्षेत्र में मातम

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



