राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा मे तनाव प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 अप्रैल 2023। शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा, टिहरी गढ़वाल में आज दिनांक 13 अप्रैल 2023 को अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ० अजय कुमार सिंह द्वारा मानव मन एवं तनाव प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ० सिंह ने कार्यशाला में तनाव क्या है? तनाव के कारण, तनाव से होने वाले शारीरिक तथा मानसिक रोग एवं तनाव प्रबंधन के बारे मे विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गयी।

कार्यशाला मे महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ० अजय कुमार, महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ० आराधना बंधानी, डॉ० अमित कुमार सिंह, डॉ० सीमा, डॉ० बिशन लाल, डॉ० नेपाल सिंह, डॉ० राकेश रतूड़ी, डॉ० भरत गिरी गोसाई, डॉ० बबीता बंटवाण, डॉ० अनुपम रावत, डॉ० छत्र सिंह कठायत एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!