घाट पर डूबे युवक को एसडीआरएफ टीम ने किया बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16अप्रैल 2023। आज मस्त राम घाट पर एक युवक के डूबने की सूचना पर एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम ने घटनास्थल पर डाइविंग कर सर्च किया तथा डूबने वाले युवक को बाहर निकाल कर पुलिस के सुपुर्द कर अस्पताल पहुँचाया।

एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवान के अनुसार युवक का नाम प्रवीण विश्वकर्मा पुत्र गंगा राम विश्वकर्मा उम्र 20 साल है जो नानावाई चौक रायपुर देहरादून का बताया जा रहा है। बताया कि तीन दोस्त घूमने आए थे। यहां मस्त राम घाट पर नहाते समय पैर फिसलने से एक युवक डूब गया था। यह वही घाट है, जहां कुछ दिन पहले भी डूबा था।
डीप डयवर अजय बोरा ने 20 से 25 फीट गहराई से युवक को बरामद किया।जिसके बाद उसे स्थानीय पुलिस को सुपर्द कर हॉस्पिटल भिजवा दिया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!