भ्रष्टाचार उन्मूलन विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी 4 मई 2023। भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय पौड़ी गढ़वाल में G-20 कार्यक्रम के अंतर्गत भ्रष्टाचार उन्मूलन विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर मनोज उप्रेती द्वारा किया गया। साथ ही सभी छात्र छात्राओं को भ्रष्टाचार के रोकथाम के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय से स्थानीय बाजार तक भ्रष्टाचार उन्मूलन विषय पर एक रैली निकाली इसके साथ ही स्थानीय लोगों को जागरूक भी किया स्थानीय बाजार में छात्र छात्राओं द्वारा भ्रष्टाचार पर नुक्कड़ नाटक भी किया गया। कार्यक्रम के इस अवसर पर समस्त प्राध्यापक गण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा महाविद्यालय के छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
error: Content is protected !!