Ad image

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शिवानी सजवाण रही प्रथम

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 22मई 2023। ओंकारानन्द सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल में आज समाजशास्त्र विभाग एवं आई .क्यू. ए .सी. के संयुक्त तत्वाधान में समाजशास्त्र विभागीय परिषद द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी.ए.तृतीय वर्ष की छात्रा शिवानी सजवाण ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान बी. ए. द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा चांदनी रावत ने एवं तृतीय स्थान बी. ए. तृतीय वर्ष की छात्रा आस्था भट्ट ने प्राप्त किया।

समाजशास्त्र विभागीय परिषद द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं पूर्व में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की प्राचार्य ने पुरस्कार प्रदान किए एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान कर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!