जिला पंचायत ने कार्यालय परिसर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया विशेष सफाई अभियान 

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 जून 2023। माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड, माननीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी एव निदेशक महोदय पंचायती राज उत्तराखंड के  निर्देशानुसार  माननीय अध्यक्ष जी जिला पंचायत टिहरी तथा जिलाधिकारी महोदय टिहरी के मार्गदर्शन में जिला पंचायत टिहरी द्वारा स्वच्छता शपथ लेने के बाद जिला पंचायत कार्यालय परिसर, आवासीय कालोनी सहित जनपद के विभिन्न ग्रामीण बाजारों/क्षेत्रों में वृहद स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ़ सफाई, सिंगल यूज प्लास्टिक का एकत्रीकरण करते हुए निस्तारण की कार्यवाही की गई।

अपर मुख्य अधिकारी संजय खण्डूरी ने बताया कि “स्वच्छता सप्ताह” के अंतर्गत जिला पंचायत द्वारा   ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत साफ-सफाई स्वच्छता, कूड़े को घर, दुकान, प्रतिष्ठान (सोर्स) पर ही गीला (जैविक) एवं सूखा (अजैविक) अलग-अलग करे जाने व प्रतिदिन कलेक्शन, सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रयोग न किये जाने हेतु आम जनमानस को जन-जागरूक किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!