Ad image

पेंटिंग प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में दिव्यांशु व सीनियर में खुशी रहीं प्रथम

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 जून2023। अटल उत्कृष्ट एस एस जी पी जी राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज पौड़ीखाल विकासखंड देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल में बृहद स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शिक्षको,कर्मचारियों,छात्र छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर की सफाई की गई।

छात्र छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।समीपवर्ती बस्ती में भी लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में शिक्षको,छात्र छात्राओं एवं अभिभावक संघ के सदस्यों ने बड चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य श्री पी एस कठैत ने शिक्षको, कर्मचारियों, छात्र छात्राओं अभिभावकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता,स्लोगन प्रतियोगिता एवं जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

पेंटिंग प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में दिव्यांशु कक्षा 7 प्रथम, आदित्य गुसाईं कक्षा 7 द्वितीय,एवं अर्जुन पुंडीर कक्षा 7 तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में खुशी कक्षा 9 प्रथम, नैंसी कक्षा कक्षा 12 द्वितीय एवं काजल कक्षा 11 तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के समापन पर बच्चो को चॉकलेट वितरित की गई।

इस अवसर पर पी टी ए अध्यक्ष श्री सोहन लाल डंगवाल, प्रधानाचार्य श्री पी एस कठैत,श्री किशोर सकलानी,पूनम चौहान, देवेंद्र चौहान, रविन्द्र पेटवाल,राकेश चंद,चतर सिंह रावत, विनीत कुमार शिव प्रसाद भट्ट,अजय जोशी धीरेंद्र सिंह विजेंद्र नौटियाल एवं अभिभावक उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!