Ad image

किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में टोलफ्री नम्बरों पर सूचित करें

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

मौसम विभाग ने रविवार को कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया

टिहरी गढ़वाल 09 जुलाई, 2023। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अन्य जनपदों सहित जनपद टिहरी में रविवार को कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा के साथ-साथ कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर होने की संभावना व्यक्त की गयी है।
मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मध्येनजर उच्चादेशों के क्रम में जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी ने जनपद के अन्तर्गत विशेष तौर से सावधानियां बरतने हेतु आपदा प्रबन्धन आईआरएस प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहने, एनएच, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, बीआरओ, डब्लूबी, पीआईयू आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाने, समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में बने रहने तथा ग्राम प्रहरियों के साथ कंट्रोल रूम के माध्यम से सतर्क स्थिति बनाये रखने को कहा गया है। इसके साथ ही संवेदनशील ग्रामों/क्षेत्रों में विशेष सतर्क दृष्टि बनाये रखने, समस्त तहसीलें/थाना/चौकियां, अग्निशमन केन्द्र भी आपदा सम्बन्धित उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रखने को कहा गया है।
आपातकालीन स्थिति के लिए अधिकारीगणों को व्यक्तिगत रूप से बरसाती, छाता, टार्च, हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से रखने हेतु उचित कार्यवाही करेंगे। किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान प्रदान किया जाये। विद्यालयों सावधानी, सुरक्षा बरती जाये। असामान्य मौसम, भारी वर्षों की चेतावनियों के दौरान उच्च क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन की अनुमति न दी जाये। इस दौरान प्रमुख नदियां/सहायक नदियों एवं मौसमी नालों का जलस्तर का निरन्तर अवलोकन किया जाता रहे, खतरे के निकट पर पहुंचने से पहले नदी तट के समीपस्थ लोगों का जन सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षित स्थानों मे जाने हेतु अवगत कराया जाये।
जिला पंचायतराज अधिकारी टिहरी गढ़वाल को पंचायत सचिवों के माध्यम से प्रत्येक ग्राम सभा में यह चेतावनी प्रसारित करायेंगे। समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र/आपदा नियंत्रण कक्ष, टिहरी गढ़वाल, फोन नं.-01376- 234793, 233433 टोल फ्री नं. 01376-1077, मोबा.नं.-8126268098, 7465809009, 9456533332, 7983340807 पर तत्काल देना सुनिश्चित करेंगे। मानसून अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे। इस अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जाये। नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर किया जाये।
इसी क्रम में डयूटी ऑफिसर/उप सचिव, राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र द्वारा भी समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों 0135-2710335, 2664314, 2664315, 2664316, फैक्स नं0 0135-2710334, 2664317, टोल फ्री नं0 1070, 9058441404, 8218867005 पर तत्काल देने के निर्देश दिये गये है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!