भारी वर्षा के चलते कल विद्यालयों में रहेगा अवकाश-मयूर दीक्षित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 10 जुलाई, 2023। जनपद क्षेत्रान्तर्गत 11 जुलाई, 2023 को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना एवं रेड अलर्ट जारी होने के चलते छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मध्यनजर जनपद टिहरी के समस्त शासकीय, अशासकीय / निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में दिनांक 11 जुलाई, 2023 को एक दिवसीय अवकाश घोषित।

-डीएम टिहरी गढ़वाल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 11 जुलाई, 2023 को जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर (रेड अलर्ट) होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। मौसम विभाग की चेतावनी एवं वर्तमान में जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत हो रही निरन्तर वर्षा के दृष्टिगत् छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मध्यनजर जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण मयूर दीक्षित द्वारा दिनांक 11 जुलाई 2023 को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों को बन्द रखने के आदेश दिए गए हैं तथा प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या, प्रधानाध्यापक/प्रधानाध्यापिका प्रवक्ता, सहायक अध्यापक माध्यमिक, उच्च प्राथमिक, प्राथमिक, मिनिस्ट्रीयल, अनुसेवक/संविदा कर्मचारियों को समयानुसार अपने-अपने विद्यालय, कार्यालय में यथावत् बने रहने को कहा गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!