Ad image

स्वच्छ परिवेश फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण कर हरेला मनाया गया

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून 17 जुलाई 2023। खुशहाली, सुख समृद्धि, ऐश्वर्या, धन-धान्य और हरियाली का प्रतीक हरेला पर्व हर्षोल्लास के साथ स्वच्छ परिवेश फाउंडेशन द्वारा मनाया गया। हर वर्ष की भांति स्वच्छ परिवेश फाउंडेशन द्वारा भी इस वर्ष हरेला पर्व के मौके पर दून यूनिवर्सिटी रोड पर पौधारोपण किया गया एवं कई जगह फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर स्वच्छ परिवेश फाउंडेशन की संस्थापक उर्मिला पडियार, सचिव रविंद्र सिंह , पिंकी शर्मा , साक्षी चौहान , गंगोत्री, कविता पवार , अमृता सजवान, राखी राणा , दिव्या , आयशा नेगी, कृतिका, पूजा , नैना, पायल एवं अन्य कई स्वयंसेवक ने मिलकर वृक्षारोपण करा एवं पर्यावरण को स्वच्छ एवम हरा भरा रखने का संदेश दिया।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!