Ad image

यहां 200 मीटर खाई में गिरी आल्टो, 2 शिक्षक घायल

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2 अगस्त 2023। बुधवार सांय को थाना हिंडोलाखाल क्षेत्र अंतर्गत छडियारा रोड जामणीखाल के पास एक ऑल्टो मारुति कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर खाई में गिर गई, जिसमें 2 व्यक्ति सवार थे जो घायल हुए। दोनों व्यक्तियों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। 

इस दुर्घटना में शिवलाल पुत्र श्री सुन्दर लाल उम्र लगभग – 42 वर्ष निवासी ग्राम छडियारा पो. रोड़धार की छाती पर और सिर पर गुम चोट है वहीं अवतार सिंह रावत पुत्र किशन सिंह रावत उम्र लगभग 44 वर्ष ग्राम जरोला हाल निवासी जामनी खाल के सिर, पैर और गले में गम्भीर चोंटे आयी हैं जो गम्भीर घायल है।  दोनों घायल जनता जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज रौड़धार में अध्यापक हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!