Ad image

डंपर खाई में गिरा चालक घायल

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 7 अगस्त 2023। नरेंद्र नगर स्थित चाचा भतीजा ढाबे के पास डंपिंग जोन में एक डंपर मिट्टी पलटते हुए खाई में गिर गया। जिसमें केवल चालक ही था जो घायल हो गया।

एसडीआरएफ के प्रभारी कविंद्र सजवाण ने बताया कि टीम को सुबह सूचना प्राप्त हुई कि एक डंपर नरेंद्र नगर स्थित चाचा भतीजा ढाबे के पास डंपिंग जोन में एक डंपर मिट्टी पलटते हुए खाई में गिर गया है। जिसकी सूचना पर एस डी आर एफ ढालवाला टीम घटनास्थल पर पहुंची।

टीम ने डंपर के चालक मेहरबान सिंह रावत पुत्र अवतार सिंह उम्र 40 वर्ष मूलनिवासी जनपद पौड़ी गढ़वाल जो अपने डंपर UA 07 CC 1331 खाई में गिर कर घायल हो गया है। घायल चालक को एंबुलेंस से श्री देव सुमन राजकीय अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया गया है।डम्पर के मालिक का नाम अजय धमांदा बताया गया हैं । 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!