टिहरी बांध जलाशय में 13 दिवसीय वाटर स्पोर्ट्स प्रशिक्षण शुरू

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

40 प्रतिभागियों द्वारा किया जा रहा है प्रतिभाग

टिहरी गढ़वाल 16 अगस्त, 2023। टिहरी बांध जलाशय में 13 दिवसीय लाइफ सेविंग टैक्निक वाटर स्पोर्टस ऑपरेटर, पावर बोट हैन्डलिंग टिल्लर, पावर बोट हैन्डलिंग रिमोट, जेटस्की ऑपरेटर आदि के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भण्डारी ने जानकारी देते हुए बताया कि टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण (टाडा) द्वारा टिहरी बांध जलाशय में राष्ट्रीय जलक्रीड़ा संस्थान गोवा के माध्यम से लाइफ सेविंग टैक्निक वाटर स्पोर्टस ऑपरेटर, पावर बोट हैन्डलिंग टिल्लर, पावर बोट हैन्डलिंग रिमोट, जेटस्की ऑपरेटर आदि के प्रशिक्षण हेतु दिनांक 16 अगस्त, 2023 से दिनांक 28 अगस्त, 2023 तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में टिहरी जनपद के साथ ही अन्य जनपदों के कुल 40 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय जलकीडा संस्थान गोवा प्रशिक्षक समीर, मेघराज एवं नेवल द्वारा करवाया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!