Ad image

महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 9 नवम्बर। शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी क्वीली, टिहरी गढ़वाल द्वारा आज दिनांक 09नवम्बर 2023 को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉo शशिबाला वर्मा के निर्देशन में महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति एवं एन.एस.एस. इकाई के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखण्ड राज्य का 23वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ शशिबाला वर्मा व महाविद्यालय परिवार द्वारा अमर वीर शहीदों को पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
इस अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

23वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में गढ़वाली कुमाऊंनी एवं जौनसारी लोकगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शशिबाला वर्मा जी ने सभी विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि हम सभी को उत्तराखंड राज्य के विकास के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहना चाहिए। सांस्कृतिक समिति की संयोजिका डॉ बन्दना सेमवाल ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।

कार्यक्रम के इस अवसर पर सांस्कृतिक समिति के सदस्य डां सुमिता पंवार डॉ विवेक भट्ट एवं डॉ मुकेश सेमवाल श्रीमती सरिता सैनी एवं अन्यकर्मचारियों में श्रीमती रेखा नेगी कु.अमिता श्रीअंकित सैनी श्री नरेन्द्र बिजल्वाण नरेश सुनीता मूर्ति आदि उपस्थित रहे


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!