Ad image

नई पहल: न्यू टिहरी प्रेसक्लब क्रांतिकारी भूमि सकलाना से शुरू करेगा वयोवृद्ध पत्रकारों के सम्मान की श्रृंखला

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

कवि, साहित्यकार व वयोवृद्ध पत्रकार सोमवारी लाल उनियाल ‘प्रदीप’ को 82वें जन्मदिन पर करेंगे सम्मानित

टिहरी गढ़वाल 14 नवम्बर। राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर 16 नवम्बर 2023 को न्यू टिहरी प्रेस क्लब की ओर से पत्रकार , कवि व साहित्यकार सोमवारी लाल उनियाल ‘प्रदीप’ के 82वें जन्मदिन पर उनियाल गांव सकलाना में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

इस आशय की जानकारी देते हुए प्रेसक्लब अध्यक्ष शशिभूषण भट्ट एवम महासचिव गोविंद पुण्डीर ने बताया कि प्रेसक्लब वर्षो से पत्रकारिता कर रहे उन पत्रकारों को सम्मानित करने का काम करेगा जिन्हें आजतक सम्मान नहीं मिला है। कहा कि न्यू टिहरी प्रेसक्लब पहली बार क्रांतिकारी भूमि उनियाल गांव सकलाना से इस कार्य की शुरुआत करने जा रहा है।

आगामी 16 नवम्बर 2023 (राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस) पर आयोजित इस सम्मान समारोह में सभी प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया व इलेट्रॉनिक मीडिया के साथियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों का उत्साहवर्धन हो सके।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!