Ad image

एडवोकेट महेन्द्र सिंह बिष्ट अभियोजक सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पोक्सो पद पर नियुक्त

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

घनसाली से लोकेन्द्र दत्त जोशी
टिहरी गढ़वाल/घनसाली 01 दिसम्बर । जिला बार एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट महेन्द्र सिंह बिष्ट को शासन के द्वारा अभियोजक सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पोक्सो पद पर नियुक्त किया गया है।

इस आशय की जनकारी बार एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष श्री जय प्रकाश पाण्डेय के माध्यम से दी गई। बताते चलें कि एडवोकेट महेन्द्र सिंह बिष्ट इससे पूर्व भी जिला न्यायालय टिहरी गढ़वाल नईं टिहरी में नामिक अधिवक्ता सहायक अभियोजन अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं।
महेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र श्री चंदन सिंह बिष्ट ,ग्राम खावड़ा, पट्टी बासर, तहसील बालगंगा, जिला टिहरी गढ़वाल के मूल निवासी है। जोकि वर्ष 2000 से जनपद टिहरी गढ़वाल, जिला न्यायालय नईं टिहरी में विधि व्यवसाय करते हुए, जिला बार एसोसिएशन के लगातार तीसरी बार सचिव के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हैं।
एडवोकेट महेन्द्र सिंह बिष्ट को शासन के द्वारा अभियोजक सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी “पोक्सो” पर नियुक्त किए जाने पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एड्वोकेट जय प्रकाश पांडे सहित बार एसोसिएशन से जुड़े अन्य कई सद्स्यों के द्वारा खुशी जाहिर की तथा उन्हे बधाई व शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!