मातम में बदला जश्न

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

पिथौरागढ़ 01 जनवरी 2024। लखनऊ के पर्यटकों की कार मदकोट के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक महिला पर्यटक की मौत हो गई जबकि पांच पर्यटक घायल हो गए। पांचों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

ये लोग नए साल का जश्न मनाने मुनस्यारी जा रहे थे कि इनकी कार नया साल शुरू होने के 10 मिनट पहले ही दुर्घटना का शिकार हो गई और जश्न मातम में बदल गया। घटना रविवार रात्रि 11.50 बजे की है।

कार मदकोट के पास तीव्र मोड़ में दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण खाई में गिर गई। 112 नंबर से मुनस्यारी पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मुनस्यारी पुलिस जब मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य किया।

इस दुर्घटना में एक महिला पर्यटक प्रतिमा कुबाहा (28) निवासी लखनऊ की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। आस्था अवस्थी (23), आकांक्षा (24), सबिता (24), प्रिया (29) और अनुराग निवासी लखनऊ घायल हो गए।

Share This Article
error: Content is protected !!