Ad image

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून 7 मार्च। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने अठूरवाला आवासीय परिसर से हाई टेंशन लाइन हटाने के संबंध में अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया।

प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने कहा कि अधिशासी अभियंता को कॉलोनी के निवासियों ने पूर्व में भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया था लेकिन कार्यस्थल में भी स्थिति को देखने के उपरांत भी अनदेखा किया गया है। 

पार्टी की जिला संगठन सचिव परवादून शेलबाला ममगाई ने कहा कि विभाग द्वारा कॉलोनी के बीच में आर्म्ड केबिल को ज्वाइंट बॉक्स लगा कर पोल खड़ा किया गया है जो कि बार बार ब्लास्ट होता है, जिससे कॉलोनी के लोग भयभीत हैं।मीडिया प्रभारी रजनी मिश्रा ने कहा कि आइंदा केबल बिछाने मे मानक और गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए।

इस अवसर पर प्रदेश प्रचार सचिव विनोद कोठियाल, प्रदेश अध्यक्ष श्रमिक प्रकोष्ठ प्रमोद डोभाल, मीडिया प्रभारी रजनी मिश्रा आदि मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!