पूर्व संध्या पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उत्सव मनाया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 7 मार्च। ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर उत्सव मनाया गया है। इस दिन को विश्व भर के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों और कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

इस अवसर पर डॉ. पारुल रतूड़ी, सहायक प्राध्यापक (भौतिकी विज्ञान), ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं मानसिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं। वे चुनौतियों का हंसकर सामना करने में सफल हो रही हैं और अपने क्षेत्र में अपना नाम बना रही हैं। महिलाओं को केवल जागरूक होने की आवश्यकता है।

महाविद्यालय की प्राचार्य, प्रो. प्रीति कुमारी, ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और कहा कि आज की भारतीय नारी मजबूरियों को पीछे छोड़कर अपना मनोबल मजबूत कर रही हैं। वे खुद को बेहतर सिद्ध करती हैं और निरंतर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करके कामयाबी के नए कीर्तिमान हासिल किए हैं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं और शिक्षक गण मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!