Ad image

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी ने मिशन शक्ति योजना रथ को दिखाई हरी झंडी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 8 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल अभिषेक त्रिपाठी के द्वारा महिला सशक्तिकरण में बाल विकास विभाग टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत मिशन शक्ति योजना के रथ को हरी झंडी दिखाई।

यह रथ पूरे माह जनपद में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित केंद्र तथा राज्य की संपूर्ण योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगा। जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना इत्यादि। इस रथ के माध्यम से जनपद में विभिन्न जगहों पर रुक कर योजना से लाभार्थी कैसे लाभ प्राप्त कर सकते हैं की जानकारी दी जाएगी ।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल तथा महिला सशक्तिकरण बाल विकास विभाग, सखी वन स्टॉप सेंटर तथा चाइल्ड हेल्पलाइन के समस्त स्टाफ मौजूद रहे ‌।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!