मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2 अप्रैल । लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को लेकर जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल ने सोमवार को ओमकारानंद सरस्वती निलयम स्कूल मुनि की रेती ढालवाला में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बॉस्केटबॉल बालक/बालिका वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर, जिला क्रीड़ा अधिकारी रीतू जैन ने सभी खिलाड़ियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना और उन्हें मतदान के महत्व को समझाना था। खिलाड़ियों ने अपनी कौशलता दिखाते हुए स्वयं को बढ़ावा दिया और जनता को मतदान के महत्व को समझाने का काम किया। इस आयोजन के माध्यम से सामान्य निर्वाचन में लोगों की भागीदारी को बढ़ाने का प्रयास किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!