टिहरी जिले की 06 विधान सभाओं के मतदान सुविधा केंद्र में 2843 मतदान कार्मिकों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 अप्रैल, 2024। जिला नोडल पोस्टल बैलेट/सीवीओ आशुतोष जोशी ने बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन, 2024 के दृष्टिगत शहीद पार्क निकट नगर पालिका परिषद बोराड़ी एवं जिला पंचायत, नई टिहरी में निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्मिकों के पोस्टल बैलेट से मतदान हेतु विधान सभा वार मतदान सुविधा केंद्र बनाए गए हैं। मतदान कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान दिनांक 04 अप्रैल से 09 अप्रैल तक जनपद के समस्त 06 विधान सभा वार बने मतदान सुविधा केंद्रों में लगभग 2355 मतदान कार्मिकों द्वारा पोस्टल बैलेट से मतदान किया। वहीं आज 16 अप्रैल को 02 बजे तक 488 मतदान कार्मिकों द्वारा मतदान किया गया, अर्थात् कुल 2843 मतदान कार्मिकों द्वारा मतदान किया गया।

विधान सभा घनसाली मतदान सुविधा केंद्र में 453 कार्मिकों, विधान सभा प्रतापनगर में 300, विधान सभा टिहरी में 803, विधान सभा धनोल्टी में 298, विधान सभा देवप्रयाग में 520 तथा विधान सभा नरेंद्रनगर मतदान सुविधा केंद्र में 469 कार्मिकों द्वारा पोस्टल बैलेट से मतदान किया गया।

उक्त सभी 06 डाक मतपत्र सुविधा केन्द्रों पर कार्मिक 18 अप्रैल, 2024 तक मतदान कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि मतदान हेतु प्रतिदिन प्रातः जिला कोषागार के डबल लॉक से पोस्टल बैलेट्स निकाले गए तथा मतदान उपरान्त सभी पोस्टल बैलेट्स को दैनिक रूप से राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिला कोषागार के डबल लॉक में जमा किया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!