आंधी-तूफान से गिरे पेड़ की चपेट में आने से दो की मौत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी 6 मई । मोरी तहसील के पास सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। देहरादून से मोरी जा रहे दो बाइक सवार आंधी-तूफान से गिरे पेड़ की चपेट में आ गए। इस दौरान दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना शाम चार बजे की है। मोरी मोटर मार्ग पर स्थान हिसार बैण्ड के पास तेज आंधी तूफान होने से चीड़ का विशालकाय पेड़ गिरने से दो व्यक्तियों की पेड़ की चपेट में आने के कारण घटना स्थल पर ही मृत्यु हुई है।

राजस्व उप निरीक्षक तहसील मोरी भुटाणू द्वारा अवगत कराया गया कि मृतकों के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरी मे भेजा गया है। राजस्व विभाग तथा पुलिस द्वारा मृतकों के पोस्टमार्टम तथा पंचायत नामा की कार्यवाही गतिमान है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!