10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 29 मई । जनपद टिहरी गढ़वाल में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी टिहरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना कैम्पटी पुलिस द्वारा 28 मई 2024 को मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रवीन खड़का (26 वर्ष) पुत्र श्री एकराज खड़का, निवासी ग्राम राजोरा, जनपद डांग, नेपाल, हाल निवासी भद्रीपुल, नैनबाग और तुलसीराम (27 वर्ष) पुत्र भीम छेत्री, निवासी तुलसीपुर, थाना तुलसीपुर, डांग, नेपाल शामिल हैं। प्रवीन खड़का को टटोर तिराहे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ और तुलसीराम को लुढेरा पुल के पास से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

इस सम्बन्ध में थाना कैम्पटी पर क्रमशः मु0अ0सं0 12/2024 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम बनाम प्रवीन खड़का तथा मु0अ0स0 13/2024 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम बनाम तुलसीराम पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्य हे0का0 अकबर अली, हो0गा0 धीरज सिंह, Hc 116 ना0पु0 रवि चौहान और Ct 223cp जसवीर चौहान शामिल थे।

एक अन्य घटना में चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने वीरपाल निवासी गाजणा चंबा को 96 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तारी किया है। अभियुक्त के खिलाफ आबकारी एक्ट में पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!