एसडीआरएफ टीम ने ऋषिकेश के घाटों पर पर्यटकों को किया जागरूक, नदी में बढ़ते जल स्तर और सुरक्षा पर दी सलाह

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3 जून। आज एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम ढाल वाला ने ऋषिकेश के विभिन्न घाटों पर सर्चिंग के दौरान पर्यटकों को जागरूक किया। टीम ने नीम बीच, लक्ष्मणझूला के समस्त घाट, सच्चा धाम आश्रम घाट, रामझूला घाट, जानकी सेतु, नाव घाट, और त्रिवेणी घाट पर पर्यटकों को नदी किनारे ही स्नान करने और नदी के बढ़ते जल स्तर को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी।

टीम ने चेतावनी बोर्ड दिखाकर पर्यटकों से इन निर्देशों का पालन करने की अपील की। साथ ही, सेल्फी लेने वाले पर्यटकों को चेतावनी दी गई कि सेल्फी लेने से कई हादसे हो चुके हैं। सभी प्रतिबंधित घाटों से पर्यटकों को दूर रहने की सलाह भी दी गई।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!